फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worshiped Lord Shantinath

भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया

Mon, 11 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Lord Shantinath
भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान की समस्त क्रियाएं संपन्न कराते हुए मुख्य वेदी में भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया गया। मंदिर के नंदीश्वर द्वीप जिनालय में चल रहे विधान का रविवार को छठा दिन था।

क्षेत्र के सदस्य विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने बताया कि विधान के छठे दिन शांतिधारा करने का सौभाग्य शैंकी जैन को प्राप्त हुआ। उसके बाद सभी पात्र जयपाल जैन अभय जैन, महेंद्र जैन, अरूण जैन, तरसैन जैन, विजय कुमार जैन ने अर्घ्य चढ़ाकर स्वर लहरियों के बीच नृत्य किया। विधान के अंतिम दिवस सरस्वती पूजन के साथ विश्व शांति महायज्ञ के साथ पुण्यावाचन अरूण जैन द्वारा किया गया। मंडप विसर्जन, ध्वजा विसर्जन किया। विधान की समस्त क्रियाएं पं. आशीष जैन ‘शास्त्री’ ने बड़े सुंदर ढंग से संपन्न कराई। आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ने अपने मंगल आशीर्वाद द्वारा सिद्धचक्र महामंडल विधान करने वाले जनमानस को उसकी महिमा बताते हुए संचय किए गए पुण्य के महत्व को बताया। क्षेत्र के मेला मंत्री राजीव कुमार जैन (गैस वालों) ने विधान में सम्मिलित होने वाले महानुभावों का क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुनील जैन सर्राफ, उपाध्यक्ष जिवेंद्र जैन, सतेंद्र कुमार जैन, मंत्री प्रद्युम्न कुमार जैन (पनामा वाले), जितेंद्र जैन, संजय जैन, अतुल जैन, मेला मंत्री राजीव जैन (गैस वाले) अभय कुमार जैन, राजेंद्र जैन (गैस वाले), अरुण जैन, विनय जैन, मवाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed