{"_id":"6a8ef9b96f17588f1206bbc0","slug":"worms-in-sambar-victim-lodges-complaint-with-human-rights-commission-meerut-news-c-72-1-mct1012-158385-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांभर में कीड़े: पीड़ित ने मानव अधिकार आयोग में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांभर में कीड़े: पीड़ित ने मानव अधिकार आयोग में की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
अन्य मद्रासी डोसा ब्रांच की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी के मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में कीड़े निकलने की शिकायत पीड़ित ने मानव अधिकार आयोग से की है। शिकायत में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व स्थायी रूप से लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है।
इंचौली क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्र नेता सौरभ विकल और हैविन खान ने शिकायत में साउथ इंडियन मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट की सभी ब्रांचों की जांच व सैंप्लिंग की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में खाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री, तेल, मसाले, भंडारण आदि की जांच की जाए। खाने में कीड़े निकलना आम उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। शिकायत में रमेश व सुरेश डोसे वाले के सभी ब्रांचों की जांच की मांग की गई है।
ये है मामला
बीते 21 अगस्त को सौरभ विकल पिता के साथ डिफेंस कॉलोनी के बराबर में स्थित साउथ इंडियन मद्रासी डोसे वाले रेस्टोरेंट पर डोसा खाने आए। उनकी प्लेट में सांभर में लगी चम्मच पर कीड़े रेंगता दिखाई दिया। उन्होंने वीडियो बनाकर वहां के सर्वर से शिकायत की तो कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार को पीड़ित हैविन खान के साथ पहुंचा और मैनेजर रंजीत से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा हो गया। कीड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फूड विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मैनेजर को केवल सफाई के निर्देश दिए। सोमवार को सौरभ विकल और हैविन खान डीएम से मिले और मामला बताया। डीएम ने तुरंत रेस्टोरेंट सील करने व लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए। इसके बाद सील लगाई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --