फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   world yoga championship

चिली में जलवा दिखाएंगे भारतीय योग साधक 

Mon, 17 Oct 2016 02:16 AM IST
शालू अग्रवाल/मेरठ
शालू अग्रवाल/मेरठ Updated Mon, 17 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
world yoga championship
योग की मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक स्तर पर लोगों को मुरीद बना चुकी भारतीय योग पद्धति तेजी से खेल जगत में अपना कद बढ़ा रही है। इसी का परिणाम कि भारतीय योग साधक चिली में होने वाली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में भाग लेंगे। पहली बार भारत का दल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। प्रतिभा दिखाने वाले पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थी होंगे। इसमें मेरठ के छात्रों को भी मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

वर्ल्ड योग आसन चैंपियनशिप 2016 एवं आठवीं प्रोफेशनल वर्ल्ड योग डांस चैंपियनशिप का आयोजन 4 दिसंबर 2016 को चिली में हो रहा है। विश्व स्तर की प्रतियोगिता में भारत से पब्लिक स्कूलों के 6 योग साधकों की टीम हिस्सा लेंगी। अंडर 11, अंडर 14 और अंडर 16 वर्ग की प्रतियोगिताओं में भारतीय विद्यार्थी जाएंगे।  इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन (आईएचएफए) के माध्यम से छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आईएचएफए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ऋषि मेरठ में चल रही नेशनल योग चैंपियनशिप में शामिल हुए। उन्होंने बताया पहली बार भारतीय स्कूली विद्यार्थी प्रतियोगिता में जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग साधकों का चयन राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के जरिये हो रहा है। नेशनल चैंपियनशिप मेरठ के बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में चल रही है। स्वर्ण और रजत प्राप्त करने वाले योग साधकों को ही चिली जाने का मौका मिलेगा।  
विज्ञापन


ये है आईएचएफए
आईएचएफए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ योगा स्पोर्ट्स एवं इंटरनेशनल योगा फेडरेशन की सदस्य संस्था है। जिसे एसोसिएशन ऑफ नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ने भी मान्यता दी है। यह द एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की भी सदस्य है। जिसे इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी, वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन व यूनेस्को से मान्यता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed