फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Para Grand Prix: Preeti Pal and Ayush Win Gold Medals

विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स : प्रीति पाल और आयुष ने स्वर्ण पदक जीता

Sat, 14 Mar 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
World Para Grand Prix: Preeti Pal and Ayush Win Gold Medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नई दिल्ली में चल रहे विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी मेरठ के खिलाड़ियोें का शानदार प्रदर्शन रहा। मेरठ की प्रीति पाल ने दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। आयुष वर्मा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक, प्रियांश ने डिस्कस में कांस्य तो अनुभव चौधरी ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। बृहस्पतिवार को भी मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
प्रीति पाल ने बृहस्पतिवार को 100 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था। शुक्रवार को उन्होंने टी-35 श्रेणी में प्रतिभाग करते हुए 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 30.02 सेकंड में पूरा किया और पहला स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने शुरूआत से ही शानदार पकड़ बनाई और आखिर तक सबसे आगे रही। प्रीति ने पैरा ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने टी-35 श्रेणी में यह कारनामा किया। 200 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीतकर उन्होंने दो पदक देश के लिए जीते। यही नहीं पिछले साल हुई वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो पदक देश के लिए जीते। अब वह एशियन गेम्स में जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन

वहीं, मेरठ के सदर निवासी आयुष वर्मा ने भी शॉटपुट में 8.13 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग कर रजत पदक जीता था। इससे पहले 7वें इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वह स्वर्ण, दूसरे खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में रजत समेत अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी नजर भी अक्तूबर में जापान में होने वाले एशियन खेलों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव ने कांस्य तो प्रियांश ने रजत पदक जीता
प्रतियोगिता में मेरठ निवासी अनुभव चौधरी ने भी प्रतिभाग करते हुए 200 मीटर दौड़ को 29.49 सेकंड में पूरा किया और दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। बृहस्पतिवार को 100 मीटर दौड़ में उन्होंने 14.08 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता था। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकेे हैं और पदक जीत चुके हैं। इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कोच राहुल को दिया। अनुभव के अलावा मेरठ के मवाना के रहने वाले पैरा एथलीट प्रियांश ने डिस्कस थ्रो में प्रतिभा करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने 43.21 मीटर दूरी तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। मेरठ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, सचिव और कोच गौरव त्यागी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed