फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers should cooperate with voters in SIR: Shivhare

एसआईआर में मतदाताओं का सहयोग करें कार्यकर्ता : शिवहरे

Fri, 21 Nov 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Workers should cooperate with voters in SIR: Shivhare
मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर हरमन सिटी स्थित कार्यालय में भाजपा मेरठ महानगर इकाई की बैठक हुई। इसमें महानगर प्रभारी एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि एसआईआर में मतदाताओं का सहयोग करें। उनके सामने आ रहीं समस्याएं दूर कराएं। शिवहरे ने कहा कि एसआईआर के कारण बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठियों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जाए। संदिग्ध नामों की समीक्षा हो और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में पूरी सावधानी बरती जाए। एसआईआर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समयबद्ध होकर कार्य करें। बूथ समितियों को सक्रिय करें और लोगों को जागरूक करें। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, पीयूष शास्त्री, जयकरण गुप्ता, महेश बाली, अमित शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed