{"_id":"6a9302747b0926ec4300dcda","slug":"workers-of-bhakiyu-apolitical-staged-a-sit-in-agreed-on-the-assurance-of-sdm-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113300-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन पर माने
विज्ञापन
भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर तहसील में धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाकियू अराजनीतिक ने संगठन के ग्राम अध्यक्ष को खरीदी गई जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। देर शाम एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष कालू प्रधान व तहसील अध्यक्ष नीरज राठी के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कालू प्रधान ने बताया कि सोना गांव के ग्राम अध्यक्ष मित्रसैन ने 2 अगस्त 2021 को गांव के ही एक व्यक्ति से खेती की जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन बेचने वाले व्यक्ति द्वारा अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है।
तहसील अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कब्जा दिलाने में विफल रहा। शनिवार को धरने की सूचना मिलते ही देर शाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की। एसडीएम द्वारा मंगलवार तक उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद देर शाम धरना समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने में शोसिंह, मुस्तकीम, शुभम चहल, शाहनवाज कुरैशी, सन्नू, साजिद इलाही, सुरेंद्र चौहान, पवन कौल, नौशाद और असलम मौजूद रहे।