फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers did not make music cops as cabinet ministers highway jam

विधायक संगीत सोम को कैबिनेट मंत्री न बनाने पर मुसलमानों ने हाईवे किया जाम

Tue, 21 Mar 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Mar 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Workers did not make music cops as cabinet ministers highway jam
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

पल्हैडा चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने सरधना विधान सभा से दूसरी बार निर्वाचत हुए ठाकुर संगीत सोम को कैबिनेट में स्थान न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक संगीत सोम के समर्थन में झंड़े बैनर लेकर कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता मोदीपुरम हाईवे पर पल्हैड़ा चौराहे पर एकत्र हुए।

विज्ञापन

 

संगीत सोम को मंत्री बनाए जाने की मांग

Workers did not make music cops as cabinet ministers highway jam
विधायक संगीत सोम
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आमिर अली के नेतृव में यह मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता हाथों में संगीत सोम को मंत्री बनाए जाने के पंपलेट लेकर हाईवे पर पहुंचे और भाजपा के झंडे के साथ मेरठ से आने वाले वाहनों को रोक दिया। हाईवे के रुकने पर संगीत सोम को मंत्री बनाए जाने की मांग पर नारेबाजी की। काफी देर तक कार्यकर्ता झंडा और बैनर लेकर हाईवे पर ही खड़े रहे, इस बीच हाईवे पर एक और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह लाइन काफी दूर तक लगी रही। आमिर अली ने कहा कि सरधना विधान सभा पर सभी की निगाह टिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान को संगीत सोम ने हराया

Workers did not make music cops as cabinet ministers highway jam
हाइवे जाम किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान को संगीत सोम ने हराया है। इसलिए संगीत सोम को कैबिनेट में मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही अल्पसख्यंकों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेगा ओर संगीत सोम को मंत्री बनाने की मांग करेगा। इस दौरान धीर सिंह कश्यप, मोनू बजरंगी, डा.बलराम, सतीश, रवि चौधरी, शमीम,अली मुर्तजा, राजकुमार प्रजापति, माटू कुमार, राजे, नफीस, आरिफ, रफीक, सोनू, अली, पवन वशिष्ठ, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed