फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers are the backbone of the party organization: Bharala

पार्टी संगठन की रीढ़ है कार्यकर्ता : भराला

Sun, 07 Jun 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party organization: Bharala
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। रेलवे सड़क स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसी कारण एसआईआर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण का परिणाम है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बूथ व वार्ड के कार्यकर्ताओं के योगदान को पहचानती है। अध्यक्षता विकास गुप्ता ने तथा संचालन एके दीक्षित एडवोकेट ने किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। अजय भारद्वाज ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के सम्मान से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, विजेंद्र लोहरे, राजीव गुप्ता, संजय शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी, विशाल कृष्ण भारद्वाज, अरविंद अरोड़ा, ओंकार शर्मा, वीर सैनी, हिमांशु गर्ग, उमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed