फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers angry over not accepting memorandum in drizzle, sit on dharna

Meerut News: बूंदाबांदी में ज्ञापन न लेने बिफरे कार्यकर्ता, धरने पर बैठे

Thu, 19 Mar 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Workers angry over not accepting memorandum in drizzle, sit on dharna
तहसील गेट के पास धरनादे रहे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एस डी एम । (मवाना)
- भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में तहसील में जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार द्वारा बूंदाबांदी के चलते अंदर आकर ज्ञापन देने के लिए कहा तो कार्यकर्ता बिगड़ गए और नायब तहसीलदार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने धरना स्थल पर आकर कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया और ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में ईद और नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्वों पर समुचित सफाई व्यवस्था, पर्याप्त एवं नियमित जलापूर्ति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित किया जाए, किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, गंग नहर किनारे केमिकल फैक्टरी से हो रहे प्रदूषण से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। नष्ट फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। सुनवाई न होने पर किसान फैक्टरी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जिटौली, जिला संरक्षक बबलू जिटौली, पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी, पूर्व जिला संगठन मंत्री नीरज राठी, भोला चौधरी, जिला सचिव पवन कौल, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, बाबा ब्रह्म सिंह, दिनेश, गुलशेर अंसारी, आशु सैफी, अशोक राठी, अमजद चौधरी, विकुल चौधरी, शुभम चाहल, ज्ञानेंद्र पिलोना, हिमांशु राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदलाव:
बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed