फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women wearing yellow clothes came out in Kalash Yatra

Meerut News: रजबन बाजार से निकली भव्य कलश यात्रा

Sat, 10 Jan 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Women wearing yellow clothes came out in Kalash Yatra
- श्रीराम कृष्ण मंदिर में हुई श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रजबन बाजार स्थित श्रीराम कृष्ण मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और गीता ठाकुर ने किया। कलश पूजन का सौभाग्य छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी और पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा को मिला।
कलश यात्रा रजबन बाजार से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते में लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की और स्वागत किया। कथा व्यास पंडित राजेश पांडेय ने कहा कि पहला अध्याय ( प्रथम स्कंध का प्रथम अध्याय) नैमिषारण्य में शौनक ऋषि और सूतजी के संवाद से शुरू होता है। वर्तमान युग के जीवों के कल्याण के लिए सरल उपाय पूछने पर सूत जी ने सृष्टि, स्थिति, प्रलय के रहस्य और भगवान कृष्ण के अवतार की कथा का मंगलाचरण किया। सच्चिदानंद रूपाय बोलते हुए भगवान के स्वरूप का वर्णन किया। इस अवसर पर डॉ. आरके सूरमा, सुधीर रस्तोगी, पार्षद राजेश खन्ना, हेमचंद ठेकेदार, ज्ञानचंद, राजेश यादव रहे।
विज्ञापन

मनोकामना मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
- सरस्वती लोक के मनोकामना मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। विधिविधान से पूजन के बाद आरती की गई। महिलाओं ने हनुमान जी का गुणगान किया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, पुष्पा शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, अर्पित वार्ष्णेय, मेघा गुप्ता, गर्वी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ में दीं आहुतियां
- सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में सूर्य नारायण यज्ञ हुआ। विभिन्न औषधियों सहित सामग्री की आहुतियां देकर व्याधि निवारण का प्रयास किया गया। हृदय रोग निवारण की कामना से यह हवन किया गया। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज ने पूजन किया। यज्ञ में आचार्य पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed