{"_id":"6aba82c1e243a30cd9085264","slug":"women-took-out-a-kalash-yatra-the-story-of-dhruva-charitra-was-narrated-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1314651-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ध्रुव चरित्र का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ध्रुव चरित्र का वर्णन
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर गूंजी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ
- जागृति विहार और डालमपाड़ा में कृष्ण जन्म का वर्णन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में सोमवार को विभिन्न पांच स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ। कंकरखेड़ा के शाक्यपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं माता मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित कथा सप्ताह के शुभारंभ पर 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। कथा 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक रोजाना दोपहर दो से शाम 5:30 बजे तक होगी। इस दौरान हेतराम शाक्य, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, वार्ड 21 की पार्षद बबीता खन्ना, अनुज शाक्य, अमित गुप्ता, जतिन ठाकुर, सोनू और शेर सिंह मौजूद रहे।
गढ़ रोड मीरा एन्क्लेव स्थित गौरी शंकर मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया। बाल व्यास अंश वशिष्ठ महाराज ने कथा के तीसरे दिन शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र तथा व्यास-नारद संवाद जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। मुख्य यजमान संजय रस्तौगी, नूतन रस्तौगी रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में आयुष रस्तोगी एवं संजौली रस्तोगी, बिजेंद्र सिंघल, अनिकेत, निशांत, मणि रहे।
विज्ञापन
- जागृति विहार एक्सटेंशन में कृष्ण जन्म की कथा सुनाई
- वेदांत सत्संग समिति की ओर से सुमित्रा सत्संग भवन जागृति विहार एक्सटेंशन महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानंद सरस्वती ने भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन करते हुए कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। मुकेश शर्मा ने व्यास पूजन किया। सुशील दत्त, समथरपाल और राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
डालमपाड़ा में प्रह्लाद चरित्र का वर्णन
श्री राम नवमी मंदिर डालमपाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य प्रदीप नौटियाल ने सती चरित्र, कपिल देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जहां अपने इष्ट या गुरु का अपमान होने की आशंका हो वहां नहीं जाना चाहिए। कथा के दौरान भजन प्रस्तुत किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सीपी डिमरी, मयंक अग्रवाल, आशीष रस्तोगी, राहुल बंसल, वासु चौरसिया, प्रदीप शर्मा, सचिन गर्ग, सत्यनारायण सिंघल रहे।
जगदीशपुरम में गजेंद्र मोक्ष प्रसंग का वर्णन
जगदीशपुरम पार्क में चल रही कथा के तीसरे दिन कथा व्यास डॉ. राम प्रकाश शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और वामन भगवान का प्रसंग सुनाया। उन्होंने राजा बलि के समर्पण का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने तीन पग भूमि मांगी और दो पग में पृथ्वी तथा आकाश नाप लिया। कथा में डॉ. अनिल पवार, ऋषिपाल सिंह, प्रज्ञा चौधरी, सीमा सिंह, शुभम चौधरी और शोभा चौधरी रहीं।