फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women shooters showcase their strength in the shooting competition

Meerut News: महिला निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

Tue, 03 Feb 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women shooters showcase their strength in the shooting competition
अमर उजाला....सुभारती यूनिवर्सिटी में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिग कम्पटीशन में भाग लेतीं प् - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में आयोजित सातवीं ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में अपनी सटीक निशानेबाजी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की खिलाड़ियों ने भाग लिया जो 4 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट डा. संदीप चौधरी ने बताया कि एयर पिस्टल स्पर्धा में 295 तथा एयर राइफल स्पर्धा में 297 महिला शूटरों ने अपना कौशल दिखाया। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 10 मीटर की दूरी से की गई इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उच्च स्तर की एकाग्रता, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का वातावरण अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक बना हुआ है। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, डा. मंजू अधिकारी पांडेय, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. दीपक राघव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed