फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women sexual harassment by Gram Pradhan nephew in baghpat

यूपी: प्रधान के भतीजे ने विवाहिता से की हैवानियत, सात महीने तक की दरिंदगी

Fri, 09 Nov 2018 02:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 09 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
women sexual harassment by Gram Pradhan nephew in baghpat
सांकेतिक तस्वीर
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से सात माह तक दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो क्लिप भी बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी एक गांव के प्रधान का भतीजा है। 
विज्ञापन


उस पर पीड़िता की बड़ी बहन को भी फांसी का फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप है। दुष्कर्म की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गुरुवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 मुजफ्फरनगर जिले की दो सगी बहनों का विवाह यहां के गांव में दो सगे भाइयों से हुआ था। छोटी का पति दिल्ली में काम करता है और सात माह पहले जब वह घर पर अकेली थी तो गांव के एक युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे वायरल करने की धमकी देकर वह सात माह तक दुष्कर्म करता रहा। एक माह पहले पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को पूरा मामला बताया तो उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की।
 

आरोप है कि युवक ने एक माह पहले रात्रि में उसके घर में घुसा और उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। दबंगई दिखाते हुए मृतक परिवार पर दबाव बनाकर शव को रात में ही सुपुर्द-ए-खाक करा दिया। 

आरोपी ने खुद ही दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी वायरल कर दी। गांव में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो पीड़िता के मायके वालों ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। 

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। हत्या के मामले की अभी जांच की जा रही है।

वहीं, आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में ग्रामीण भी पीड़ितों का साथ नहीं दे रहे हैं, क्योंकि आरोपी युवक प्रधान का भतीजा है और प्रधान समझौते में जुटा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने जब समझौते से इन्कार कर दिया तो पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही हैं। हालांकि प्रधान ने इसे पुराना मामला बताते हुए कहा कि उनके भतीजे को चुनावी रंजिश में झूठा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed