फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women sanitation workers were honored

Meerut News: महिला सफाई मित्रों का किया सम्मान

Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Women sanitation workers were honored
नगर पालिका में महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करते पालिका चेयरमैन। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
मवाना। नगर पालिका परिषद में नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति से स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिला सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने महिलाओं को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए कहा समाज की प्रगति तभी संभव है, जब हम मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करें। स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी इसे एक जन आंदोलन बनाने की शक्ति रखती है। पालिकाध्यक्ष ने महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, लिपिक लाखन सिंह, सफाई नायक राकेश कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed