{"_id":"69e3f8ac6c4b87e8e206ba9f","slug":"women-protested-against-prepaid-meters-and-created-ruckus-in-the-tehsil-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1164557-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रीपेड मीटर के विरोध में भड़कीं महिलाएं, तहसील में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रीपेड मीटर के विरोध में भड़कीं महिलाएं, तहसील में किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। प्रीपेड मीटर लगने के विरोध में शनिवार को पुरानी मोहनपुरी की महिलाओं ने भाजपा पार्षद उत्तम सैनी को साथ लेकर पहले बिजली विभाग के अफसरों को घेरा और फिर सदर तहसील में समाधान दिवस पर शिकायत सुन रहे कैंट विधायक अमित अग्रवाल के सामने प्रदर्शन किया। विधायक के साथ बैठे डीएम डॉ. वीके सिंह ने महिलाओं की शिकायत सुनी और ज्ञापन लेकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शिकायत के बाद डीएम ने विद्युत विभाग के अफसरों को समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद महिलाएं एसई विद्युत विभाग के कार्यालय भी पहुंचीं। वहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक पोस्ट-पेड मीटर नहीं लगाए गए तो वे प्रीपेड मीटर हटाने के लिए मजबूर होंगी। विद्युत विभाग ने महिलाओं की समस्या का समाधान करने की बात कही है। इस मौके पर रितु कुमारी, सोनम, गुड्डी रानी, सरिता, गौतम अग्रवाल, अक्षय बेनीवाल, आर्यन चौधरी, जतिन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।