फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women play a pivotal role in promoting Indian culture: Dr. Alka

भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका : डॉ. अलका

Wed, 14 Oct 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Women play a pivotal role in promoting Indian culture: Dr. Alka
राष्ट्र सेविका समिति ने किया विजयादशमी उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्र सेविका समिति मेरठ महानगर ने बुधवार को विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत माता और भगवा ध्वज का पूजन किया गया। जिसमें करीब 200 बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सविता तनेजा ने की, जबकि डॉ. अलका तिवारी मुख्य अतिथि रहीं।

समिति की संभाग प्रचारिका अलका मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति अपने 90 वर्ष पूरे कर रही है। इन वर्षों में समिति ने महिलाओं में आत्मविश्वास, संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का कार्य किया है। अलका ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सविता तनेजा ने महिलाओं से राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महानगर संचालिका पुष्पा सचदेवा, महानगर कार्यवाहिका कविता, महानगर बौद्धिक प्रमुख गीता अग्रवाल और महानगर सेवा प्रमुख मालविका सहित कई अन्य बहनें मौजूद रहीं। सभी उपस्थित बहनों ने शस्त्र पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed