फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women physically assaulted by five people in meerut

यूपी: महिला को अगवा कर मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों पर आरोप, पुलिस बोली-मामला संदिग्ध

Sat, 31 Aug 2019 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Women physically assaulted by five people in meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के गाजियाबाद निवासी एक महिला ने पांच युवकों पर उसे हापुड़ से अगवा कर मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के कहने पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। यह आरोपी महिला को उसकी रिश्तेदारी में छोड़ने आया था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद महिला को उसके घर छोड़ने क्यों आएगा। मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सुसर से संबंध बनाने से किया इनकार तो पति ने दिया तीन तलाक, बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


डासना क्षेत्र निवासी एक महिला का मायका गढ़ रोड पर है। पति एक साल से जेल में बंद है। पीड़िता का आरोप है कि गुरूवार को वह डासना से लिसाड़ीगेट के लिए रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली थी।

हापुड़ में ही अंधेरा हो गया। हापुड़ में ऑटो चालक ने उसे बैठा लिया और मेरठ छोड़ने की बात कही। ऑटो में चालक के अलावा चार अन्य युवक भी थे।

आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया या कोई स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को भावनपुर के औरंगाबाद में एक मकान में ले जाया गया। आरोप है कि पांचों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह पीड़िता को होश आया तो मकान में एक युवक मौजूद था।

युवक रिश्तेदार के घर छोड़ने की बात कहकर महिला को लिसाड़ीगेट क्षेत्र ले गया। वहां पहुंचते ही महिला ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। शोर सुनकर आए लोगों को जब मामले का पता चला, तो उन्होंने युवक को बंधक बना लिया और पीटा। 

सूचना पर पुलिस आ गई और युवक को थाने ले गई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि मामला भावनपुर क्षेत्र का है, पीड़िता को भावनपुर थाने भेज दिया है।

वहीं एसओ भावनपुर संजय कुमार का कहना है कि थाने में महिला ने पहले मारपीट की बात कही थी। बाद में आपसी विवाद बताया। शाम को महिला समझौता करने की बात कहने लगी। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed