फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women killd after kidnapping, 1 caught

महिला की अपहरण के बाद हत्या, एक गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
women killd after kidnapping, 1 caught
महिला की अपहरण के बाद हत्या, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर से शुक्रवार रात महिला की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह महिला का शव मुंडाली क्षेत्र के भगवानपुर-समयपुर मार्ग पर मिला। महिला के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला के पति ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर के अंबेडकर भवन मोहल्ला निवासी सतपाल की पत्नी लक्ष्मी (35) मेडिकल कॉलेज मोर्चरी के बराबर में पति के साथ दुकान लगाकर कपड़े व जूते बेचती थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे महिला को कॉल करके घर से किसी ने बुलाया था। महिला स्कूटी लेकर घर से निकल गई। देर रात तक नहीं लौटी तो पति ने कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजनों ने भावनपुर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह महिला का शव मुंडाली थाना क्षेत्र में भगवानपुर-समयपुर मार्ग स्थित खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या का पता चलते ही एएसपी/सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की स्कूटी गढ़ रोड स्थित मित्रलोक कॉलोनी के पास से बरामद की है। महिला के जेवरात गायब थे और गले पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

महिला के पति की तहरीर पर मुंडाली पुलिस ने जयभीमनगर निवासी उमेश गुर्जर, देव उर्फ कपिल कुमार व आशीष ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं। महिला ने चार लाख रुपये आशीष ठाकुर को दिए थे। महिला अपने पैसे मांग रही थी। आरोपी पैसे देने से इंकार कर रहा था। पैसों को लेकर ही आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला के गले पर निशान मिले हैं। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मोबाइल पर जो कॉल आई थी, उसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का नहीं है। पैसों के लेनदेन में महिला की हत्या की गई है।
- अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed