फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women kept waiting for buses, crowds in trains

Meerut News: महिलाएं करतीं रही बसों का इंतजार, ट्रेनों में रही भीड़

Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Women kept waiting for buses, crowds in trains
शामली। रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं को वापस लौटते समय भी परेशानी उठानी पड़ी। बसों की कमी होने के चलते बस अड्डों पर भीड़ लगी रही। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार भी बहनों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर बसों में यात्रा को दो दिनों के लिए फ्री रखा। इसके चलते बसों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। राखी बांधकर दूसरे दिन वापस लौट रही महिलाओं को बसों की कमी के चलते मंगलवार को समस्या का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे पर देखा तो महिला महेंद्री, कुसुम व ओमकारी मेरठ और करनाल की बस का इंतजार करती नजर आईं। बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बस आते ही महिलाओं की सीट लेने के लिए भगदड़ मचती रही। इसके चलते महिलाओं के साथ में बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में जाम लगने के कारण कभी-कभी बस जाम में फंसने के कारण लेट हो जाती है, जिस कारण बस की देरी की समस्या बन जाती है। वहीं रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की संख्या अधिक रही। ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed