वर्दी में फांसी के फंदे पर झूली महिला कांस्टेबल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
यूपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी से ठीक-ठाक अपने रूम पर पहुंची थी। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर में कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल अनिता सिंह (22 वर्ष) ने बुधवार को अपने रूम पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अलीगढ़ में इगलास कस्बा की रहने वाली थी और ट्रैनिंग के बाद यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। वहीं बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी और उसका पति (शिवांक) रेलवे में हैं। उसके पति की पोस्टिंग गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर है। हालांकि पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सिविल लाइन थाने में महिला पुलिसकर्मी के सुसाइड की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसपी का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है जैसे ही आत्महत्या की वजह सामने आएगी तो उसे स्पष्ट कराया जाएगा।
बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी 2016 बैच की है। और ट्रैनिंग के बाद से यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/