Meerut: थिएटर बना जंग का अखाड़ा, आपस में भिड़ीं दो महिलाएं, बाल पकड़कर मारपीट, PVS मॉल का वीडियो वायरल
मेरठ के पीवीएस मॉल में फिल्म के दौरान दो महिलाओं के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
मेरठ शहर के पीवीएस मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म प्रदर्शन के दौरान दो महिलाओं के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमकर हाथापाई की, जिससे सिनेमाघर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो अब सामाजिक माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कहासुनी को लेकर विवाद, सीटों के बीच ही भिड़ीं महिलाएं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में फिल्म धुरंधर का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं सीटों के बीच ही एक-दूसरे से भिड़ गईं।
यह भी पढ़ें: UP: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में महापंचायत टली, दो हिरासत में, नौ आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश
बीच-बचाव की कोशिश भी रही नाकाम
सिनेमाघर में मौजूद अन्य दर्शकों ने दोनों महिलाओं को शांत कराने और झगड़ा रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट जारी रखी। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए फिल्म का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना के दौरान मौजूद एक दर्शक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस बोली- अभी नहीं मिली तहरीर
मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री ने बताया कि वायरल वीडियो पीवीएस मॉल का प्रतीत हो रहा है। दो महिलाओं के बीच मारपीट की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिकायत मिलने की प्रतीक्षा कर रही है।