फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women changed the trend of kitty, now money will also be collected online for kitty

महिलाओं ने बदला किटी का ट्रेंड, अब किटी के लिए पैसे भी ऑनलाइन ही होंगे एकत्र

Wed, 03 Jun 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women changed the trend of kitty, now money will also be collected online for kitty
महिलाओं ने बदला किटी का ट्रेंड, अब किटी के लिए पैसे भी ऑनलाइन ही होंगे एकत्र
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के कारण महिलाओं की किटी पार्टी का ट्रेंड भी बदल रहा है। हर महीने एक-दूसरे के घर पर या किसी होटल में मिलकर किटी करने वाली महिलाएं फिलहाल ऑनलाइन किटी के ट्रेंड पर जा रही हैं। खेल, मस्ती और धमाल सब ऑनलाइन होगा। साथ ही किटी डालने के लिए पैसे भी ऑनलाइन ही एकत्र किए जाएंगे। वहीं महिलाएं इसके लिए बच्चों से ऑनलाइन की शिक्षा भी ले रही हैं।
उपहार में दिए जाएंगे सैनिटाइजर मास्क
एक्टिविटी में उपहार में दिए जाने वाले फैंसी कपड़े, फैंसी क्रॉकरी और कॉस्मेटिक्स नहीं बल्कि मास्क, ग्लव्स, दस्ताने, सैनिटाइजर और स्प्रे बॉटल आदि दी जाएगी। संक्रमण के इस दौर में सुरक्षा पहली जरूरत है।
विज्ञापन

बदलना होगा लाइफस्टाइल
मेरी 100 महिलाओं की योग की किटी है। जिसमें हम रोजाना योगा सीखते हैं और महीने में 1 दिन किटी करते हैं। लॉकडाउन के चलते अगले महीने ऑनलाइन किटी का प्लान बनाया है। ऑनलाइन ही पेमेंट करेंगे और ऑनलाइन ही बातें भी होंगी। छोटी-छोटी ऑनलाइन प्रतियोगिता भी करेंगे। - ममता श्रीवास्तव, योगांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी
लॉकडाउन के चलते अगले महीने ऑनलाइन किटी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऑनलाइन किटी में सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी। कैश भी ऑनलाइन ही जमा कराएंगे, जिसकी किटी निकलेगी उसे ऑनलाइन पेमेंट ही कर दिया करेंगे। - पिंकी गेरा, देवपुरी
जूम एप पर करेंगे किटी
हमारी किटी में 50 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। अभी तक हर महीने एक दूसरे के घर पर जाकर किटी करते थे। अब जूम एप पर किटी करेंगे। पेमेंट ऑनलाइन करेंगे ऐसे सदस्य जो ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकती, वह कैश में अपना पेमेंट जमा कर देंगे। - नेहा अग्रवाल, पंचशील कॉलोनी

ऑनलाइन ट्रायल भी कर लिया
कोरोना के कारण सामाजिक दूरी सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकार ने शादी समारोह में तो लोगों के आने-जाने की संख्या तय कर दी है लेकिन पार्टी के लिए निर्देश जारी नहीं किए हैं। इसलिए ऑनलाइन किटी शुरू कर चुके हैं। इस महीने हमने अपनी ऑनलाइन किटी का ट्रायल किया है। - वान्या नेहरू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed