फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women came out wearing yellow clothes and carrying urns on their heads

लालकुर्ती में भव्य कलश यात्रा निकाली

Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women came out wearing yellow clothes and carrying urns on their heads
लालकुर्ती राम संकीर्तन मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा।
मेरठ। श्रावण मास में लालकुर्ती के श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरू हुई। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चलीं। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। लालकुर्ती के विभिन्न बाजारों से होकर यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंची।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा एवं पंडित सुधीर शुक्ला ने पूजन कराया। गणेश वंदना की प्रस्तुति शकुंतला ठाकुर एवं वीनू ने दी। पंडित अंबुज मिश्रा ने कथा श्रवण का महत्व बताया।उन्होंने कहा कि भोले भंडारी की कृपा से जीव का कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने चंचला द्वारा पति को पिशाच योनि से मुक्त कराने की कथा सुनाई। संकीर्तन कर कमलेश आर्य, पूनम मुकेश, शकुंतला ठाकुर ने भक्ति रस की धारा प्रवाह की। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। इस दौरान मुकेश, नवीना छाबड़ा, पंडित राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवट प्रसंग सुनकर सभी हुए भावविभोर
- वेस्ट एंड रोड बाबा औघड़नाथ मंदिर मार्ग स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीराम कथा हुई। कथा व्यास अंशिका देवी ने प्रभु श्रीराम के वनवास और मार्मिक ढंग से केवट प्रसंग को सुनकर सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ के आदेश को सुनते ही श्रीराम ने 14 वर्ष के वनवास को तुरंत स्वीकार कर लिया। श्रीराम कथा प्रत्येक मनुष्य को प्रेरणा देती है। इस अवसर पर ब्रजभूषण गुप्ता, सुरेश गर्ग, अतुल अग्रवाल, राजकेसरी, अनिल अग्रवाल, विजय गोयल, सतीश सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed