फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women boxers showed their strength to join the divisional team.

Meerut News: महिला बॉक्सरों ने मंडलीय टीम में शामिल होने के लिए दिखाया दम

Sun, 14 Dec 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Women boxers showed their strength to join the divisional team.
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले व मंडल के ट्रायल हुए। ट्रायल के बाद मंडल की टीम का चयन किया गया। टीम में शामिल होने को महिला बॉक्सरों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें मेरठ की महिला बॉक्सरों ने हिस्सा लिया और प्रतिभा दिखाई। इसके बाद दोपहर एक बजे से मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ की महिला बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। बॉक्सरों ने एक से बढ़कर एक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। 10 प्रकार के भार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 48 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ से चंचल चौधरी, 51 किलोग्राम में राशि शर्मा, 54 किलोग्राम में खुशबू, 57 किलोग्राम में बुलंदशहर से सुमन, 60 किलोग्राम में मेरठ से भूमि चौधरी, 65 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर से कोमल गौतम, 75 किलोग्राम में बुलंदशहर से रिंकी शर्मा, 80 किलोग्राम में बागपत से स्नेहा और 80 प्लस में मेरठ से महक का चयन किया गया। इस दौरान चयन समिति में बॉक्सिंग कोच मेरठ सतीश यादव, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह, मेरठ बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव विशेष तोमर, कोच अभिषेक, नाजिम, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed