फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women attempt suicide in Muzaffarnagar court premises

तारीखों से तंग महिला का हंगामा, कोर्ट की पांच मंजिला छत पर चढ़कर बोली- नीचे कूद जाऊंगी

Wed, 31 Oct 2018 10:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Women attempt suicide in Muzaffarnagar court premises
कोर्ट परिसर की बिल्डिंग पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट परिसर में बुधवार को तारीख पर पहुंची एक महिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई। ससुराल पक्ष से सुनवाई पर नहीं पहुंचने से वह आक्रोशित हो गई और उसने यह कदम उठा लिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को छत पर चढ़े देख शोर मचाया, जिस पर वह नीचे कूदने की चेतावनी देने लगी। इस पर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए छत पर पहुंचकर महिला को पकड़कर बमुश्किल नीचे उतारा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शाम को महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी ज्योति पुत्री पालेराम की शादी करीब छह साल पूर्व शांतिनगर निवासी अमित पुत्र सुशील से हुई थी। पीड़ित के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही गर्भावस्था में ही ससुराल पक्ष ने उसे मायके में छोड़ दिया और उसकी कोई सुध नहीं ली। मायके में ही महिला ने बेटे कृष्णा को जन्म दिया, लेकिन उसे देखने भी कोई नहीं आया। इस पर पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हर्जे-खर्चे के वाद दायर कर दिए, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार सुबह ज्योति फैमिली कोर्ट में तारीख पर आई थी, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा, जिससे अगली तारीख दे दी गई। इससे महिला नाराज हो उठी और कोर्ट से बाहर निकालकर पांच मंजिला इमारत की छत पर जा पहुंची। वहां से महिला ने आत्महत्या के इरादे से नीचे कूदने का प्रयास किया, जिसे देख वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने नीचे से ही चिल्लाते हुए महिला को समझाने का प्रयास किया, वहीं कुछ लोग चुपचाप बिल्डिंग की छत पर पहुंचकर उसे पकड़ने के प्रयास में लग गए।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और पीड़िता को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को बमुश्किल समझा-बुझाकर बिल्डिंग की छत से नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने जा पहुंची। वहां पूछताछ में पीड़िता ने रोते-बिलखते हुए आपबीती बताते हुए आत्महत्या के सिवा कोई चारा नहीं होने की बात कही। पीड़िता की पूरी बात सुनकर पुलिस ने रैदासपुरी से उसके परिजनों को भी थाने बुलवा लिया। पूछताछ के बाद शाम के समय पीड़िता को समझा-बुझाकर शांत करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के कोर्ट न पहुंचने से महिला तनाव में थी। उसे समझा-बुझाकर शांत करते हुए परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 

दूसरी बार हुआ कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा
कचहरी परिसर में बुधवार को महिला द्वारा बिल्डिंग की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का यह मामला दूसरी बार सामने आया है। करीब छह माह पूर्व भी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष की ज्यादती से तंग आकर इसी बिल्डिंग की छत पर चढ़कर जान देने का प्रयास किया था। उसे भी लोगों ने बड़ी मुश्किल से शांत कर नीचे उतारा था, जिसके बाद बुधवार को दूसरी बार ऐसा ही मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस अब न्यायपालिका की अनुमति लेकर कोर्ट परिसर में स्थित ऊंची बिल्डिंगों की छत पर जाने वाले जीने के रास्तों को बंद करने के प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed