फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women are also the foundation of nation building: Dr. Nitin

राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं महिलाएं : डॉ. नितिन

Thu, 07 May 2026 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 07 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Women are also the foundation of nation building: Dr. Nitin
आरजी पीजी कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में हाल ही में विभिन्न विभागों द्वारा अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इन व्याख्यानों में महिला सशक्तिकरण, भाषा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वाणिज्य विभाग और छात्र कल्याण परिषद ने महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर व्याख्यान आयोजित किया। इसमें डॉ. नितिन कुमार ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर दिया। हिंदी विभाग में डॉ. गीता रानी ने भाषा को संचार के साथ व्यक्तित्व विकास का साधन बताया। रसायन विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान रखा। प्राचार्य प्रो. निवेदिता ने इसे प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य कहा। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी ने युवाओं की सकारात्मक सोच को समाधान बताया। कार्यक्रम में मनीषा सिंघल, डॉ. नलिनी द्विवेदी, चित्रांशी शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, अमित राज और सुनील कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed