फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's dead body found hanging in Lisadigate, report of dowry death filed

Meerut News: लिसाड़ीगेट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging in Lisadigate, report of dowry death filed
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता अर्शी का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंचे महिला के परिजनों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पति साकिब और ससुर असिफ और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

लक्खीपुरा निवासी इरशाद के मुताबिक उसने 22 वर्षीय बेटी अर्शी की शादी आठ महीने पहले अहमदनगर के रहने वाले साकिब के साथ की थी। इरशाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले एक लाख रुपये की मांग कर अर्शी को घर से निकाल दिया था। बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर उसे वापस ले गए थे। शनिवार को ससुराल वालों ने मायके में फोन कर बताया कि अर्शी ने खुदकुशी कर ली है। परिजन पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। बाद में पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पिता इरशाद की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed