फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman who went to sew ashes in the canal died due to drowning along with the child

Meerut News: नहर में राख सिलाने गई महिला की बच्ची समेत डूबने से मौत, मासूम का शव बरामद, मां की तलाश जारी

Sun, 12 Mar 2023 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में मायके में पूजा पाठ के बाद हवन की राख सिलाने गंगनहर पहुंची महिला अचानक पैर फिसलने से अपनी दो साल की मासूम बच्ची के साथ नहर में जा गिरी। मौके पर पहुंचे गोतोखोरों ने बच्ची का शव बरामद कर लिया जबकि महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
woman who went to sew ashes in the canal died due to drowning along with the child
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा थानाक्षेत्र में मायके में पूजा पाठ के बाद पूठ गंग नहर के पुल पर राख सिलाने गई एक महिला अपनी दो साल की बच्ची संग पैर फिसलने से गंग नहर में जा गिरी। जिसमें गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया है। वही महिला की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव किठौली थाना जानी जिला मेरठ निवासी आशीष कुमार की शादी 10 वर्ष पहले गांव जोहड़ी थाना बिनौली जिला बागपत निवासी ज्योति के साथ हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए किया था अदम का कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ज्योति को तीन बेटियां हैं, कोई बेटा नहीं है। पति-पत्नी शनिवार को अपनी दो साल की बेटी भव्या के साथ अपनी ससुराल जोहड़ी गए थे। बताया कि रात में जोहड़ी में ही किसी पुजारी से हवन-पूजन कराया गया। सुबह को पति-पत्नी बच्ची को साथ लेकर कार में सवार हो 5:00 बजे पुठ गंग नहर पुल पर पहुंचे।

woman who went to sew ashes in the canal died due to drowning along with the child
शव तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
बताया कि नहर पहर पहुंचने पर पति आशीष कुमार कार में बैठा रहा, जबकि पत्नी भव्या को गोद में लेकर पूजा-पाठ की राख सिलाने के लिए गंग नहर किनारे पर पहुंच गई। जैसे ही ज्योति बेटी के हाथ से गंग नहर में पूजा की राख सिला रही थी। उसी बीच पैर फिसलने से ज्योति गोद में ले रही बेटी भव्या के साथ गंग नहर में जा गिरी।

 ज्योति के चिल्लाने की आवाज आई तो पति ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश में अभियान चलाया जिसमें भव्या का शव बरामद हो गया है। ज्योति की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed