फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman who created a fake drama of her death by killing her friend, police arrested her with lover

सहेली की हत्या कर 'अफसाना' ने रचा था मौत का झूठा नाटक, हकीकत से पर्दा उठा तो अफसर भी रह गए हैरान

Mon, 29 Apr 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
woman who created a fake drama of her death by killing her friend, police arrested her with lover
अफसाना जिसकी आग लगने से मौत का किया था दावा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की एक युवती के प्रेम प्रसंग में जब परिवार और समाज आड़े आने लगा तो युवती ने अपनी ही मौत का नाटक रच डाला। युवती ने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर रची एक ऐसी खौफनाक साजिश जिसमें मोहल्ले की ही एक अन्य युवती को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई, लेकिन फिर हुआ एक सनसनीखेज खुलासा जिसने सारी हकीकत से पर्दा उठा दिया। जानें आखिर कैसे खुला युवती की झूठी मौत का राज: -

विज्ञापन


जिस अफसाना के घर में धमाके के बाद लगी आग में जिंदा जलने का दावा किया गया था, वो रविवार को जिंदा निकली। साथ ही बड़ा और सनसनीखेज खुलासा यह हुआ है कि जो लाश मकान में मिली थी वह मोहल्ले की ही नजमा की थी, जिसकी अपहरण के बाद हत्या की गई थी। नजमा को मोहरा बनाकर पूरी कहानी रचने वाली अफसाना और उसके दिव्यांग प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही इसका आधिकारिक खुलासा करेगी।

विज्ञापन

यह मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का है। रशीदनगर में दो अप्रैल 2019 को अबरार के मकान में आग लगी थी। जिसमें अबरार की पत्नी अफसाना (28) के जिंदा जलकर मरने का दावा किया गया था। मौके से मिले शव को अफसाना का मानकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। 24 अप्रैल को चर्चा फैली थी कि अफसाना जिंदा है और वह महिला थाने में देखी गई थी। 

सूचना पर अफसाना की मां नसीमा निवासी इस्लामनगर लिसाड़ी गेट भी महिला थाने पहुंची थी। जहां मां-बेटी आपस में गले मिली थीं। एक मां ने एक ही नजर में अपनी बेटी अफसाना को पहचान लिया था। लेकिन अफसाना ने खुद का नाम निशा परवीन बताया है। हालांकि यह बात नसीमा के गले नहीं उतरीं। 

पुलिस अफसरों तक यह मामला पहुंचा था तो जांच कराने की बात कही गई थी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि अफसाना गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव में रह रही है। गोकुलपुर में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि वह महिला अफसाना ही है। इसको देखते पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

अफसाना ने प्रेमी संग बनाया प्लान
पुलिस के अनुसार जांच में इसकी पुष्टि हो गई कि अफसाना जिंदा है। जिसके बाद रविवार को अफसाना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अफसाना ने बताया कि उसका टेंपो चालक प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों ने मिलकर यह प्लान बनाया था कि मकान में किसी महिला का शव डालकर उसमें आग लगा देते हैं। जब शव पूरी तरह जल जाएगा तो सब यही समझेंगे कि अफसाना की जलकर मौत हो गई।
 
अफसाना का शव समझकर मामला रफादफा हो जाएगा। किसी को भनक तक नहीं लगेगी। इसके चलते ही दोनों ने पहले मकान में आग लगाई और प्लान के तहत मोहल्ले की एक लड़की नजमा की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। जिसके बाद शव को बोरे में बंद कर अफसाना के घर ले आए थे। जहां घर में शव डालकर जला दिया गया था।

विज्ञापन

पहचान के बाद भी मामला दबाते रहे
चार चार दिन पहले अफसाना महिला थाने में पहुंची थी। मां के अलावा अन्य लोगों ने भी अफसाना को पहचान लिया था। लेकिन यह मामला सब दबाते रहे। अब पोल खुली तो पुलिस ने भी मान लिया कि हत्या के बाद किसी दूसरी महिला को जलाया गया है और अफसाना जिंदा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने भी उसकी पहचान अफसाना के रूप में की। बताया गया कि महिला थाने में आने वाली महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी की है और वह गोकुलपुर में रहती है।

एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक नसीमा ने बताया कि अफसाना की शादी एक साल पहले अबरार उर्फ इश्तियाक से हुई थी। अफसाना अपने पति के साथ किराये के मकान में रशीदनगर में रहती थी। छह महीने से दंपती में विवाद चलना बताया गया। दो अप्रैल को इसी किराये के मकान में आग लगी थी। जिसमें अफसाना की मौत होने की जानकारी दी गई। उस समय शक होने पर पुलिस ने अफसाना के पति को हिरासत में लिया था। लेकिन छोड़ दिया था। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed