फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman was registered nine case against many people including two advocate in Meerut

अजब मामला! तीन साल... चार पति... और दर्ज कराए दुष्कर्म के नौ मुकदमे, खुल गई महिला की पोल

Sun, 22 Sep 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Sep 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman was registered nine case against many people including two advocate in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक ऐसी महिला जिसने पिछले तीन साल में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के नौ मामले अलग-अलग थानों में दर्ज करा दिए। इनमें महिला ने कहीं अपने पति का नाम बदला तो कहीं घर का पता बदल दिया। जांच में खुलासा होने पर पुलिस इस महिला को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह महिला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की निवासी है। पहला मुकदमा 14 अक्तूबर 2016 में थाना सिविल लाइन में, दूसरा मुकदमा लिसाड़ी गेट थाने में 11 जुलाई 2017 को, तीसरा एक अगस्त 2018 को लिसाडीगेट थाने में दर्ज कराया लेकिन इस मुकदमे में पति का नाम बदल गया। इसी साल गंगानगर थाने में भी दो अधिवक्ताओं पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। जबकि कुछ समय पहले ही सदर बाजार थाने में भी दुराचार का केस दर्ज कराया। गंगानगर और सदर बाजार थाने के मुकदमों में महिला ने पति का नाम व मकान का पता भी अलग-अलग बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की हालत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए दो दिन से जिला अस्पताल में बैठे हैं परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे की जांच की तो पता चला कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला जिससे भी मिलती या मदद मांगती है, उसी पर केस दर्ज करा रही है। पुलिस के अनुसार सभी मुकदमों में महिला ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पांच मुकदमों की जांच में कॉल डिटेल में आरोपी व्यक्ति और महिला की आपस में बातचीत होनी सामने आई। लेकिन जहां घटनास्थल बताया गया, वहां महिला के पहुंचने के साक्ष्य नहीं मिले।

उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें पांच मुकदमों की प्रति प्राप्त हुई है। कुछ मुकदमों में महिला के पति का नाम और पता अलग-अलग है। सदर बाजार में दर्ज मुकदमे में अभी महिला के कोर्ट में बयान नहीं हुए हैं। हमें उसके आधार कार्ड की कॉपी चाहिए, जिससे महिला, उसके पति का नाम व पता चल सके। लेकिन महिला आधार कार्ड की कॉपी नहीं दे रही है। पांच मुकदमों में जांच हुई तो पता चला कि फोटो के आधार महिला एक ही है, जिसने कथित तौर पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराए। एसओ का कहना है कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed