फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman suicide by Hanging herself over rift with husband, Bijnor police saved life by giving CPR

देवदूत बनी बिजनौर पुलिस: पति से अनबन पर महिला ने लगाई फांसी, 10 मिनट में पहुंची पुलिस, CPR देकर बचाई जान

Sat, 01 Oct 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 01:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति से अनबन होने के बाद फांसी लगा चुकी महिला के लिए पुलिसकर्मी देवदूत बन गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को सीपीआर देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की जान बचाई गई। 

विज्ञापन
Woman suicide by Hanging herself over rift with husband,  Bijnor police saved life by giving CPR
फांसी लगा चुकी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस एक महिला के लिए देवदूत बन गई। बिजनौर जनपद के किरतपुर में फांसी लगा चुकी महिला की 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतारा और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पति के साथ हो रहे झगड़े के बीच एक महिला ने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। फंदे पर लटकी महिला को पुलिस ने बचा लिया। जिसे सीपीआर देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल महिला की जान बच गई है। उसके पति के खिलाफ पुलिस ने दहेज एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हथियार के बदले मोबाइल: सहपाठी से हुई डील तो कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा नौंवी का छात्र, मॉनिटर पर ताना

विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव छितावर का रहने वाला इशांत अपनी पत्नी निक्की के साथ बिजनौर शहर की प्रगति विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। इशांत ने पास में ही कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है।

27 सितंबर को इशांत और उसकी पत्नी निक्की के बीच झगड़ा हुआ। दोनों जब तेज आवाज में झगड़ रहे थे तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी दो सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Sports: गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में चमकीं मेरठ की बेटियां, पारुल चौधरी ने 5 हजार मीटर दौड़ में झटका स्वर्ण

पुलिस अभी इशांत की कॉस्मेटिक की दुकान पर ही खड़ी थी कि किसी ने आवाज दी कि महिला ने फांसी लगा ली है। पुलिस दौड़ कर पहुंची तो निक्की फांसी के फंदे पर झूल रही थी। निक्की के शरीर में हरकत देख पुलिस ने उसे तुरंत नीचे उतार लिया। अगर कुछ सेकंड की भी देर हो जाती तो महिला की जान बचना मुश्किल थी।

पुलिसकर्मियों ने महिला को सीपीआर देने के बाद सीधे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, महिला के मायके वालों ने दहेज एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed