फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman standing on the terrace in Brahmapuri was shot

ब्रह्मपुरी में छत पर मुंह धोती महिला को गोली मारी

Sat, 16 Oct 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman standing on the terrace in Brahmapuri was shot
ब्रह्मपुरी में छत पर खड़ी महिला को लगी गोली
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड पर छत पर खड़ी महिला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने और क्यों मारी, इसकी जांच की जा रही है।
खत्ता रोड पर सलमान उर्फ सलाउद्दीन परिवार के साथ रहता है। वह बाइक मिस्त्री है और घर से पास ही उसकी दुकान है। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सलमान की पत्नी आलिया (21) घर के प्रथम तल पर हाथ-मुंह धो रही थी। तभी उसे गोली लग गई। उसकी चीख सुनकर पति सलमान दौड़ा आया और पड़ोसी की मदद से आलिया को बाइक पर बैठाकर केएमसी अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि आलिया की छाती में गोली लगी है। सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। मौके पर न तो खून मिला और न ही कोई खोखा था। आशंका जताई कि किसी अन्य मकान की छत से गोली चली है। जांच में पता चला कि जिस वक्त गोली लगी, उस समय पास ही आतिशबाजी हो रही थी। पटाखों के शोर में गोली की आवाज दब गई। इसके बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन आलिया से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सलमान की दूसरी पत्नी है आलिया
सलमान की पहली शादी गढ़ी हुसैनपुर निवासी मोहसिना (33) से दस साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे आयशा (10), अदीबा (6) और समर (3) हैं। आलिया से उसने पिछले साल ही निकाह किया था। ये सभी लोग एक ही मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर है सलमान
सलमान आलिया को लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता अब्दुल रहमान और मां संजीदा भी आ गए। तभी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने फोन कर सलमान को घर पर बुला लिया। सलमान ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। फिर भी एक साल में तीन बाद उस पर हमला हो चुका है। पुलिस ने किसी मामले में कार्रवाई नहीं की। वहीं सलमान की दो शादी हो चुकी है, तो पुलिस घरेलू विवाद के पहलू पर भी जांच कर रही है।

मकान बेचने की है तैयारी
जिस घर में सलमान रहता है, उस पर मकान बिकाऊ लिखा हुआ है। पूछने पर सलमान ने बताया कि उस पर काफी कर्ज हो चुका है, इसलिए वह मकान बेचकर कर्ज उतारकर कहीं छोटा मकान खरीदना चाहता है।
--
अभी कोई कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed