{"_id":"699e147b3493974b45067b22","slug":"woman-sprays-inflammable-substance-in-ssp-office-meerut-news-c-72-1-mct1011-149359-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला ने एसएसपी ऑफिस में ज्वलनशील पदार्थ छिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला ने एसएसपी ऑफिस में ज्वलनशील पदार्थ छिड़का
विज्ञापन
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ा। सिविल लाइन पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने महिला से मामले को लेकर पूछताछ की।
मवाना निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उसका अपनी बहन और मां से संपत्ति को लेकर विवाद चला रहा है। 17 फरवरी को वह अपने मायके किला रोड स्थित एक गांव में आई थी। यहां उसके साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। आरोपी पक्ष की ओर से मौजूद नकुल, अजय व रविंद्र ने अश्लील हरकत की थी। विरोध करने पर महिला को पीटकर घर से निकाल दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी थी।
आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज के बाद भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से नाराज होकर महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंची और हंगामा कर दिया। उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। पुलिस कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्चासन मिलने पर महिला शांत हो गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि भावनपुर पुलिस को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --