{"_id":"5fce7f248ebc3ecfdb093ee6","slug":"woman-shot-at-protest-against-robbery-in-mundali-meerut-news-mrt514554184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडाली में लूट के विरोध पर महिला को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडाली में लूट के विरोध पर महिला को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। मुंडाली में लूट के विरोध में सोमवार को एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पति फरार होना बताया गया है।
सीओ किठौर बृजेश सिंह के अनुसार, मुंडाली थाना क्षेत्र के आड़ गांव निवासी हारून की पत्नी ताहिरा को पैर में गोली लगी है। हारून और उसके परिजनों ने बताया कि वह सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि खून के निशान हारून के घर में भी मिले हैं।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने लगी तो पति फरार हो गया। महिला को पहले खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह घटना लूट के विरोध में गोली मारने की नहीं है। घर में ही कोई बात हुई है, जिसके चलते महिला को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।