फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman sexually assaulted on pretext of marriage, investigation begins

Meerut News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन उत्पीड़न, जांच शुरू

Fri, 27 Mar 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Woman sexually assaulted on pretext of marriage, investigation begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार गांव निवासी एक युवक ने 19 वर्षीय युवती को शादी का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने युवती के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे टालने लगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक पर यौन उत्पीड़न और अन्य नामजद लोगों पर मारपीट व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed