फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman set fire to Khaspur, death

खासपुर में महिला ने आग लगाई, मौत

Tue, 29 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman set fire to Khaspur, death
खरखौदा। गांव खासपुर में सोमवार शाम एक विवाहिता ने खुद को कमरे में बंदकर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर ब्रजेश सिंह के अनुसार गांव खासपुर निवासी दीपक पुत्र ओंमकार त्यागी का विवाह छह वर्ष पहले जिला बागपत के गांव पिलाना निवासी प्रियंका (30) से हुआ था। दीपक पीआरडी का जवान है। वह मोहिउददीनपुर गन्ना मिल में तैनात है। उसका छोटा भाई कुलदीप भी नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दीपक शाम को घर से ड्यॅटी के लिए चला गया। घर में दीपक की मां शिमला, पिता ओंमकार त्यागी, पत्नी प्रियंका, पांच वर्षीय पुत्री एवं दो वर्षीय पुत्र थे। पुलिस के अनुसार ड्यूटी जाने से पहले दीपक व प्रियंका में कहासुनी हो गई थी। दीपक के घर से निकलते ही प्रियंका कमरे में बंद हो गई और डीजल अपने ऊपर उडे़लकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकला तो सास शिमला व दोनों बच्चों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। हालांकि तब तक प्रियंका की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों से सूचना पाकर सीओ किठौर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रियंका की सास व ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed