फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's body found hanging in Mawana, family members allege murder

मवाना में महिला का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Mawana, family members allege murder
मवाना में महिला का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

मवाना। गाढ़ो वाला चौक मोहल्ला कल्याण सिंह में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति, देवर व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार शाम गाढ़ो वाला चौक मोहल्ला कल्याण सिंह में सुनीता पत्नी अनुज का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घर में विवाहिता की सास ही थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तथा उन्होंने ससुराल वालों पर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतका सुनीता के पिता राजकुमार निवासी बहसूमा ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह जुलाई 2021 में हुआ था। दो दिन पहले ही वह मायके से आई थी। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि सुनीता ने आत्महत्या कर ली है। राजकुमार का आरोप है कि दामाद शराबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका के पति, देवर व ससुर को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दुर्भाग्य ने नहीं छोड़ा साथ
दूसरी शादी के बाद भी दुर्भाग्य ने सुनीता का साथ नहीं छोड़ा। पिता ने राजकुमार ने बताया कि सुनीता की शादी पहले जत्तीवाड़ा मेरठ निवासी से हुई थी। जो शराबी था और बेटी को दुखी करता था। जिस कारण वहां से रिश्ता खत्म कर मवाना में सुनीता की दूसरी शादी की थी। सोचा था कि सुनीता यहां खुशी से रहेगी, लेकिन यह भी शराबी निकला। दो दिन पहले ही समाज के कुछ लोगों के कहने पर सुनीता को उसकी ससुराल भेजा था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सुनीता हमसे हमेशा के लिए दूर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed