फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman pulled from scooty in Sarvodaya Colony, commotion

सर्वोदय कॉलोनी में महिला को स्कूटी से खींचा, हंगामा

Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman pulled from scooty in Sarvodaya Colony, commotion
सर्वोदय कॉलोनी में महिला को स्कूटी से खींचा, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक महिला को स्कूटी से खींच लिया। महिला से छेड़छाड़ होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इसको लेकर थाने में लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि हादसा बताकर पल्ला झाड़ लिया।
सिविल लाइन क्षेत्र की महिला होम ट्यूशन पढ़ाने के लिए पांडव नगर गई थी। ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने महिला पर कमेंट किया। विरोध करने पर महिला को स्कूटी से खींचने का प्रयास भी किया, जिससे महिला स्कूटी से गिरने से बाल-बाल बची। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि महिला से छेड़छाड़ नहीं हुई है। इसकी कोई शिकायत महिला ने भी थाने में आकर नहीं की। यह एक मामूली हादसा था। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर महिला शिकायत करेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। महिला अपराध में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed