फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman loged FIR of rape

विवाहिता ने मारपीट एवं दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई

Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
woman loged FIR of rape
फलावदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मारपीट एवं दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने का ताना देते थे। वे दहेज में दो लाख रुपये एवं बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग करने का विरोध करने पर उसका उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उसको घर से निकल देने की धमकी देते हैं। विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर अश्लील हरकतें करता है। पति के घर पर नहीं होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसका पति जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। जिसके चलते उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश थाना प्रभारी को दिया। इस संबंध में थाना पर पति, ससुर, सास, देवर, ननद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed