{"_id":"6766a7cbbb47faab1a02c937","slug":"woman-jumped-in-front-of-train-with-her-three-year-old-son-with-the-intention-of-committing-suicide-female-c-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आत्महत्या के इरादे से तीन साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, महिला COP ने जान पर खेलकर बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आत्महत्या के इरादे से तीन साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, महिला COP ने जान पर खेलकर बचाई
Sun, 22 Dec 2024 10:15 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:15 AM IST
सार
दौराला रेलवे स्टेशन पर तीन साल के बेटे के साथ एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गई। वहां माैजूद एंटी रोमियो प्रभारी ने दोनों को अपनी जान पर खेलकर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के दौराला रेलवे स्टेशन पर गृह क्लेश के चलते अपने तीन साल के बेटे के साथ एक महिला शनिवार को आत्महत्या करने पहुंची। सहारनपुर से मेरठ की ओर आ रही ट्रेन के सामने जैसे ही महिला ने कूदने का प्रयास किया, वहां चेकिंग कर रही एंटी रोमियो प्रभारी खुशबू यादव ने अपनी जान पर खेलकर दोनों को बचा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
विज्ञापन
दौराला थाने की एंटी रोमियो प्रभारी खुशबू यादव ने बताया कि शनिवार को वह टीम के साथ दौराला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। बताया कि लगभग साढ़े दस बजे सहारनपुर से मेरठ की ओर एक ट्रेन आ रही थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक महिला की गतिविधि संदिग्ध देखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Mahotsav: मेरठ महोत्सव का आज आगाज, पांच दिन जमेगा रंग, 25 दिसंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बताया कि जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंचने वाली थी महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेक पर कूदने लगी, जिस पर उन्होंने तेजी से दौड़कर दोनों को बचा लिया। टीम दोनों को अपने साथ थाने ले आई और आत्महत्या करने का कारण पूछा।
महिला ने गृह क्लेश के चलते ऐसा कदम उठाने की बात कहीं। पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन पर सूचित किया। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला व बच्चे को परिजनों के सुपूर्द कर दिया।