{"_id":"6a64d45c504205c5230c09ae","slug":"woman-injured-after-being-attacked-by-neighbor-with-a-laundry-paddle-meerut-news-c-72-1-mct1011-156747-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपड़े धोने की थपकी से पड़ोसी ने किया हमला, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपड़े धोने की थपकी से पड़ोसी ने किया हमला, महिला घायल
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के पीपलीखेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद आरोपी अमजद पर पड़ोसी महिला पर कपड़े धोने की थपकी से हमला कर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज का जांच शुरू कर दी।
पीपलीखेड़ा निवासी दिलशाद ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर का दरवाजा बंद कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमजद वहां पहुंच गया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी अमजद ने कपड़े धोने में इस्तेमाल होने वाली थपकी उठाकर पीड़ित की पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हमले से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई। मगर आरोपी घर पर नहीं मिला। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगी हुई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --