फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman hanged in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला फांसी पर झूली

Sun, 27 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged in suspicious circumstances
खरखौदा। गांव खंदावली में शनिवार सुबह एक महिला छत के पंखे से झूल गई। वहीं, उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खंदावली निवासी योगेश पुत्र कलीराम अपनी पत्नी मीनू (32) व तीन बच्चों के साथ परिजनों से अलग रहता है। वह खेतीबाड़ी करकेे परिवार का पालन पोषण करता है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह मीनू ने नाश्ता बनाया। इसके बाद योगेश खेत पर जाने के लिए निकल गया परंतु मीनू बाद में आने की बात कहकर घर में ही रुक गई।
विज्ञापन

इसके पश्चात मीनू ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया तथा पंखे से झूल गई। वहीं, उसेे कमरे की कुंडी बंद करते देेख उसकी आठ वर्षीय बेटी ने पिता योगेश को फोन कर दिया। वहीं, बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। योगेश एवं ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मीनू को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद योगेश ने स्वयं ही घटना की जानकारी पुलिस तथा मीनू के मायके वालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतका का भाई नीटू पुत्र जगदीश निवासी रामनगर थाना गुलावठी बुलंदशहर जानकारी पाकर परिजनों के साथ खंदावली पहुंचा तथा ससुराल वालों पर बहन को प्रताड़ित एवं हत्या करने का आरोप लगाया। उसने थाने में तहरीर दी। मीनू का शव पोस्टमार्टम के बाद खंदावली पहुंचा। उधर, ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

वर्जन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पीड़ित पक्ष की तहरीर ले ली है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। पुलिस मामले की जांचकर कार्रवाई करेगी।-ब्रजेेश कुमार, सीओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed