{"_id":"6a26e39a4644dfe52b04eab8","slug":"woman-hanged-herself-from-a-skylight-and-committed-suicide-meerut-news-c-72-1-mct1002-154466-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला ने रोशनदान से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला ने रोशनदान से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
- मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शिव नगर कताई मिल में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कमरे के रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिव नगर कताई मिल निवासी शकीला (35) गुड्डू मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और उनके पांच बच्चे हैं। रविवार रात किसी समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पति और बच्चे घर में ही सोए हुए थे।सोमवार सुबह शकीला का शव कमरे में रोशनदान से लटका मिला, जिससे परिवार में मातम पसर गया। जानकारी पाकर मायके वाले भी आ गए। मृतका के भाई याकूब का आरोप है कि रविवार को ही उनकी बहन ने फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -