{"_id":"6a00a999a44bd61d2b09856b","slug":"woman-gang-raped-police-action-questioned-meerut-news-c-72-1-mct1002-153094-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस पर भी साठगांठ करने का आरोप लगाया है।
महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। महिला ने बताया कि वह पांच सालों से पति से अलग रह रही थी। दो साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई थी। दीपक ने शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया। उसने महिला के दो लाख सत्तर हजार रुपये और जेवर भी हड़प लिए।
महिला का आरोप है कि दीपक ने अपने भतीजों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया। उसे बेहोश कर हरिद्वार ले जाया गया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिला को थाने बुलाकर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --