फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in suspicious condition in Mawana, FIR registered against husband and seven others

Meerut News: मवाना में महिला की संदिग्ध मौत, पति सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition in Mawana, FIR registered against husband and seven others

विज्ञापन
- मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस ने आरोपी सास को हिरायत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे के मोहल्ला काबली गेट में विवाहिता नवीशा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कसबे की रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा ने अपनी बेटी नवीशा की शादी वर्ष 2020 में मोहल्ला काबली गेट निवासी अनमोल से प्रेम विवाह के रूप में की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद अनमोल उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता था। ससुराल पक्ष भी दहेज की मांग को लेकर लगातार ताने मारता था। नरेंद्र रहेजा ने बताया कि वे कई बार ससुराल वालों की मांगें पूरी कर चुके थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नवीशा को पहले भी एक बार खाने में जहर देने की कोशिश की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बची थी। रविवार सुबह करीब 9:21 बजे नवीशा की सास ने फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। मायके वाले चिकित्सक के यहां पहुंचे तो नवीशा की हालत गंभीर थी और वह पूरी तरह से नीली पड़ चुकी थी।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि नवीशा की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी।
बच्चे का बयान और ससुराल पक्ष का फरार होना नवीशा के पिता नरेंद्र रहेजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नवीशा के बच्चों ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बच्चों के अनुसार, बीती रात पिता अनमोल ने उन्हें दूसरे कमरे में जाने के लिए कहा था। जब बच्चा दोबारा कमरे में आया, तो उसने देखा कि उसके पिता उसकी मां को कोई गोली खिला रहे थे, जिसके बाद उसकी मां बेहोश हो गई। इस सूचना के बाद मायके वालों ने हंगामा किया और मौके का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
घटना के संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अनमोल, सास किरण खेड़ा और ससुर मुकेश खेड़ा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सास किरण खेड़ा को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत जहरीले पदार्थ से हुई प्रतीत होती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed