फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in hospital; maternal family alleges murder.

Meerut News: महिला की अस्पताल में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 18 Jun 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital; maternal family alleges murder.
-ससुराल वाले अस्पताल से भागे, पीड़ित परिजनों का रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे स्थित पावली खास निवासी फौजिया की बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति शाहगाज व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी अतीक, फैज व नदीम ने बताया कि उनकी बहन फौजिया का निकाह आठ वर्ष पूर्व शाहगाज से हुआ था।दोनों के तीन बच्चे है। इसके बाद भी ससुरालवाले लगातार परेशान कर रहे थे। पति पर किसी महिला से दोस्ती का आरोप भी लगाया है। इसी बात को लेकर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। मामले को लेकर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को आरोपी पति व ससुराल वालों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। वहीं महिला का गला दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पति ने महिला के परिजनों को फोन कर बताया कि फौजिया ने फांसी लगा ली है। महिला को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। इस दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने महिला के पति से संपर्क का प्रयास किया। मगर उसका नंबर बंद आ रहा था।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-पति समेत ससुराल वाले गायब
महिला के भाई अतीक ने बताया कि शाहगाज टेंपों चलाने का काम करता है। गंभीर हालत में पति व ससुराल वाले महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। मगर महिला की मौत के बाद पति समेत ससुराल वाले अस्पताल से गायब हो गए। इसके बाद महिला के परिजनों के अंदर गुस्सा भर गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed