फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman died due to corona virus, six persons included six year old girl found positive

कोरोना से महिला की मौत, बच्ची सहित छह नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Sep 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
woman died due to corona virus, six persons included six year old girl found positive
मवाना शुगर मिल में सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : MAWANA
बहसूमा(मेरठ)। कोरोना से बुधवार को रामराज निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोरोना से बहसूमा क्षेत्र में हुई पहली मौत से लोग डरे हुए हैं। वहीं, एक व्यापारी परिवार के नौ लोग अभी संक्रमित है। बुधवार को 95 जांच हुईं जो नेगेटिव मिलीं। वहीं, दो दिन पूर्व मोड़ कला गांव से संक्रमित मिले महिला व दो बच्चे अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

रामराज निवासी व्यापारी की 62 वर्षीय मां को रविवार सुबह संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। वहीं, परिवार के नौ सदस्य अभी भी संक्रमित है। इन परिवार के सदस्यों में पिता, भाई, चचेरे भाई आदि हैं। कोरोना से क्षेत्र में हुई पहली मौत से लोग डरे हुए हैं। बहसूमा पीएचसी प्रभारी डॉ. रक्षित ने बताया कि बुधवार को रामराज में 54 लोगों की जांच की गई। इनमें 53 की रिपोर्ट निगेटिव तथा एक संदिग्ध सैंपल को मेरठ जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, दूसरा कैप बहसूमा के मोड़ कला गांव में लगा जहां 42 लोगों की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। मोड़ कला में चार दिन पूर्व एक ही परिवार की महिला समेत दो बच्चे जो दिल्ली से गांव लौटे थे संक्रमित मिले थे। हालांकि वे गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने इलाके को किया सील
लावड़। लावड़ में दो महिलाओं के संक्रमित मिलने से प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं के परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। मोहल्ला छोटा बाजार में दो महिलाओं ने तबीयत खराब होने पर मेरठ में जांच कराई। दोनों महिलाएं संक्रमित मिली हैं। विभगा ने उन्हें उपचार के लिए भेज दिया है। एक महिला का पति शराब की दुकान का ठेकेदार है और प्रतिदिन दुकान पर भी जाता है। दोनों महिलाओं के परिवार को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि कर्मियों को सभी मोहल्लों व बाजारों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैली गांव में छह साल की बच्ची संक्रमित
सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को भी सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 113 की सैंपलिंग की गई। जिसमें 112 रिपोर्ट नेगेटिव, जबकि कैली गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची पॉजिटिव मिली है। बच्ची को मेरठ मेडिकल भिजवा दिया गया हैं।

परिवार के तीन सदस्य संक्रमित
सरूरपुर। क्षेत्र के मैनापूठी गांव में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह उसी परिवार के सदस्य हैं जिसमें पहले एक युवक संक्रमित मिल चुका है।। कुल चार संक्रमित मिलने से गांव में हड़कंप है। संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी हो कि मैनापूठी गांव में दो दिन पहले परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद उसके उसके संपर्क वालों की रेंडम सैंपलिंग की गई। जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट में युवक के संपर्क में आए तीन लोग भी संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed