{"_id":"5d6b7fec8ebc3e012f27f65e","slug":"woman-dead-body-found-hanging-in-temple-premises-in-baghpat-married-four-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी
Sun, 01 Sep 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार दोपह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनपद के बड़ाबांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम मंदिर परिसर में महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पेड़ से उतारा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गन्ने के अतिरिक्त दूसरी फसलों का उत्पादन कर आय बढ़ाएं किसान: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंदिर के भोजनालय में काम करने वाले मनोज की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका आगरा का रहने वाला थी। विवाहिता के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
परिजनों ने विवाहिता के पति पर मारपीट करने व दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की छानबीन की जा रही है।