फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman crushed to death by overloaded truck, two injured

Meerut News: ओवरलोड ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, दो घायल

Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by overloaded truck, two injured
हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र के गांव दबखेड़ी में गन्ना छिलाई करने के लिए बाइक पर जा रही महिला बीरो चौहान (32) की पत्थर से लदे ओवरलोड ट्रक से कुचलने से मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मौके से भाग रहे ट्रक चालक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक दबखेड़ी निवासी 32 वर्षीय बीरो चौहान पत्नी सोमनाथ चौहान अपने ही परिवार के रिंकू की बाइक पर मजदूरी पर गन्ना छिलाई के लिए जा रही थी। बाइक पर उनके साथ गांव की ही दूसरी महिला हरदे भी थी। दबखेड़ी से हसापुर गांव के पास पत्थर से लदे ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्रक का पहिया बीरो के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिंक और हरदे घायल हो गए।
विज्ञापन

रिंकू ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में ट्रक चालक ने उन्हें साइड नहीं दी। उसने बाइक पर पहिया चढ़ा दिया। इसमें बीरो की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हें देखकर ट्रक चालक भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में थाना प्रभारी विजय बहादुर ने चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मां की मौत पर बिलखते रहे बच्चे

- हादसे के बाद महिला के पति सोमनाथ का रोकर बुरा हाल था। बीरो के तीन बच्चे हैं। इनमें हिमांशु 12 वर्ष, अंकित 7 वर्ष और छोटी बेटी छवि छह वर्ष की है। मां की मौत पर बच्चे बिलखते रहे। आसपास से पहुंचे लोग उन्हें सांत्वना देते रहे। बड़ा बेटा हिमांशु गांव के सरकारी स्कूल में ही कक्षा चार में पढ़ता है।
----
पहले बाढ़ ने मारा और अब हादसे ने छीना परिवार का सहारा
सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को गर्म कपड़े दिलाने का वादा करके निकली थी बीरो

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दबखेड़ी गांव में बीरो की मौत से हर कोई दुखी नजर आया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले तो बाढ़ के कारण परिवार को भुखमरी की हालत में पहुंच गया और अब इस हादसे ने परिवार का सहारा भी छीन लिया। बीरो पति के साथ मिलकर बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करती थी। बताया गया कि बीरो बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े खरीदने का वादा करके घर से निकली थी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि खादर क्षेत्र में जुलाई माह में बाढ़ तबाही लेकर आई थी। क्षेत्र के किसानों की हजारों हेक्टेयर धान और गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इससे यह परिवार भी संकट में आ गया। हादसे के बाद पत्नी बीरो को याद करते हुए पति सोमनाथ ने कहा, अब उसके बच्चे कैसे पलेंगे। यह परिवार कैसे चलेगा। काश...वह उसे मजदूरी के लिए ही न भेजता।

-----
कोहरे में हादसा...ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक समेत तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। ईंट से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली मंगलवार तड़के घने कोहरे में कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित डीपीएम नाले की पुलिया से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह निकालकर उन्हें मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार तड़के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रोहाना के गांव बहेड़ी निवासी चालक वाजिद और मजदूर अमन एवं अनिल ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंट लेकर मवाना जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे की वजह से कस्बा स्थित डीपीएम नाले की पुलिया से टकराकर ट्रैक्टर ट्राॅली नाले में पलट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक वाजिद समेत तीनों को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाजिद को मेरठ रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर चालक के बेटे फिरोज ने हाइड्रा मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सीधा कराया। वह दूसरी ट्राॅली में ईंट भरकर ले गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed