फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman commits fraud after marrying GRP constable

Meerut News: जीआरपी के कांस्टेबल से शादी करके महिला ने की ठगी

Tue, 08 Sep 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Woman commits fraud after marrying GRP constable
- पहले पति से तलाक लिए बिना दूसरा विवाह किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गाजियाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस में तैनात कांस्टेबल से व्हाट्सएप के जरिये धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने और बाद में घर का सामान व नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव पहाड़पुर निवासी सुनील कुमार वर्तमान में गाजियाबाद जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उसने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2026 में उनके व्हाट्सएप पर शादी का प्रस्ताव आया था। बातचीत के बाद 2 जुलाई 2026 को सर्वोदय कॉलोनी, सिविल लाइंस निवासी से पल्लवपुरम के एक रिसॉर्ट में बिना दहेज के सादगी से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित कांस्टेबल का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी और बुजुर्ग बीमार माता-पिता के साथ विवाद करने लगी। विरोध करने पर महिला ने अपने पुराने प्रेमी (पहले पति) के स्टेटस फोन पर लगाना शुरू कर दिए। पूछने पर जान से मारने और पहले पति जैसा हाल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही के अनुसार, छानबीन में पता चला कि महिला का अपने पहले पति से कानूनी रूप से तलाक हुआ ही नहीं था और उसने झूठी जानकारी देकर धोखे से दूसरी शादी रचाई। आरोपी महिला 24 जुलाई को घर से सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपये नकदी लेकर सर्वोदय कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गई। अब वह दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकियां दे रही है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed